आज मधुबन आएंगे सीएम, प्रदेश में तीन स्थानों पर 5060 रंगरूट लेगें कर्तव्य निष्ठा की शपथ
मधुबन पुलिस अकादमी के साथ-साथ भोंडसी और सुनारिया में होने वाले
संवाद सहयोगी, घरौंडा : मधुबन पुलिस अकादमी के साथ-साथ भोंडसी और सुनारिया में होने वाले 86वें दीक्षांत परेड समारोह में पांच हजार से ज्यादा रंगरूट कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की शपथ लेंगे। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में नौ जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल मुख्य अतिथि होंगे। जबकि भोंडसी में गृहमंत्री अनिल विज तथा सुनारिया में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के निदेशक योगेंद्र नेहरा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नौ जनवरी को होने वाले इस दीक्षांत समारोह में मधुबन अकादमी से 1729 जवान पासआउट होंगे। दीक्षांत परेड समारोह में प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर दो बजे अकादमी में पहुंचेगें और पुलिस ट्रेनिग पूरी कर चुकी 973 महिला सिपाही व 4087 पुरुष सिपाही मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कर्तव्यनिष्ठा व जनसेवा की शपथ लेंगे।
नेहरा ने बताया कि बैच संख्या 86 में प्रशिक्षणार्थियों की कुल संख्या 5186 थी जिनमें से 5060 कांस्टेबल ने सफलतापूर्वक अपनी ट्रेनिग पूरी की है। मधुबन पुलिस अकादमी में होने वाले परेड समारोह में 674 पुरुष व 973 महिला सिपाही शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि रैकरूट ट्रेनिग सेंटर भोंडसी में होने वाले दीक्षांत परेड समारोह में गृहमंत्री अनिल विज मुख्यअतिथि रहेंगे। इस सेंटर में 1729 पुरुष सिपाही परेड में शामिल होंगे। पुलिस ट्रेनिग सेंटर सुनारिया में होने वाले कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्याथिति होंगे। सुनारिया में 1683 पुरुष सिपाहियों के लिए पास आउट परेड होगी। ट्रेनिग में 117 हुए फेल
ट्रेनिग के दौरान लगभग 117 जवान फेल हो गए हैं। उन्हें दो माह का अलग टाइम दिया जाएगा। निदेशक योगेंद्र नेहरा ने बताया कि बेहतर शिक्षा के कारण कई जवानों की अच्छी पोस्टिग भी हो गई है, जिसमें एक जवान की एचसीएस पद पर भी नियुक्ति हुई है। इन शिक्षा आधारों पर हुए जवान भर्ती
नेहरा ने कहा कि शैक्षणिक स्तर के लिहाज से बैच संख्या 86 बेहद महत्वपूर्ण है। पास आउट करने वाले सिपाहियों में करीब बीस फीसदी पोस्ट ग्रेजुएट है जबकि 66 प्रतिशत ग्रेजुएट है। योग्य और शिक्षित युवाओं के हरियाणा पुलिस में शामिल होने से पुलिस की कार्यप्रणाली बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि इस बैच में पोस्ट ग्रेजुएट 939, प्रोफेशनल पोस्ट ग्रेजुएट 163, ग्रेजूएट 2787, प्रोफेशन ग्रेजुएट 627 व दस जमा दो की शिक्षा के आधार पर 673 जवान भर्ती हुए है। निदेशक योगेंद्र नेहरा का कहना है कि पोस्ट ग्रेजुएट भर्ती होने वाले जवानों की मानसिकता अलग ही होती है और उनके कार्यो के बेहतर परिणाम सामने आते है। उन्होंने बताया कि हरियाणा से 5168 व दूसरे राज्यों से 21 जवान भर्ती हुए है।