Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में चमके हरियाणा के सपूत, एशियन गेम्स पदक विजेताओं को CM से मिला सम्मान; प्रदेश में खुलेंगे शूटिंग रेंज-तीरंदाजी केंद्र

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 11:11 AM (IST)

    CM Manohar Lal News एशियन खेलों में हरियाण का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आज मुख्यमंत्री मनोहल लाल के द्वारा सम्मान के साथ नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। सीएम ने सभी को जीत के लिए बधाई दी। वहीं उन्होंने कहा कि यह गर्व और आभार का कार्यक्रम है। हरियाणा ने खेलो में खुद को साबित किया है।

    Hero Image
    कर्ण स्टेडियम में पदक विजेताओं को मिला सम्मान

    जागरण संवाददाता, करनाल। Haryana News: एशियन खेलों में हरियाण का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को आज मुख्यमंत्री मनोहल लाल के द्वारा सम्मान के साथ नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। सरकार स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीरज चोपड़ा नहीं हुए शामिल 

    करनाल के कर्ण स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में कुल 44 पदक विजताओं में 22 आज यहां उपस्थित हुए हैं। नीरज चोपड़ा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। 

    'हरियाणा ने खुद को खेलों में साबित किया'

    सीएम मनोहर वहां पहुंच चुके हैं और उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि धाकड़ जवान धाकड़ किसान धाकड़ पहलवान इसलिए हरियाणा भी धाकड़ है। यह गर्व और आभार का कार्यक्रम है। हरियाणा ने खेलो में खुद को साबित किया है। 

    खिलाड़ियों को मिलेंगी और अच्छी सुविधाएं 

    सीएम ने कहा कि पूरे देश में खेलो में हमारी 35 से 40 प्रतिशत भागीदारी है। जब हमारे खिलाड़ी जीतते हैं तो देश प्रदेश झूम उठता है। हमारे 44 खिलाड़ियों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों को अब और सुविधाएं दी जाएंगी। सीएम ने एलान किया कि खिलाड़ियों के लिए शूंटिंग रेंज और दो तीरंदाजी के केंद्र खोले जाएंगे। 

    खिलाड़ियों को मिलेगी 81 करोड़ रुपये की राशि

    सीएम ने कहा कि आज पदक विजेताओं को कुल 81 करोड़ रुपए की राशि मिल जाएगी। सबको एक एक टीन वीटा घी भी दिया जाएगा। नई नीति के तहत निकायों को आवश्यकता के अनुरूप खेलो का सामान दिया जाएगा। सीएम ने बताया कि निमाना झज्जर और पंचकुला में शूटिंग रेंज खोलेंगे। साथ ही तीरंदाजी के भी दो केंद्र खुलेंगे।

    ओलंपिक खेल के लिए सभी खिलाड़ी लगा दें ताकत

    सीएम मनोहर ने कहा कि हमने इनाम और ढेरों प्रकार के प्रोत्साहन की व्यवस्था की खिलाड़ियों के लिए की है। सभी खिलाड़ी ओलंपिक के लिए ताकत लगा दें ताकि देश प्रदेश की शान बढ़े। देश को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सहित सभी प्रदेश प्रयास करें।

    खेलो इंडिया के लिए हरियाणा में खुलेंगे 15 केंद्र

    रियो ओलंपिक में हमारी बेटी ने गौरव बढ़ाया था आगे भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि1100 खेल नर्सरियां राज्य में चल रही है। खेलो इंडिया के लिए हरियाणा में 15 केंद्रों की मंजूरी भी मिल गई है। वहीं, आज 10 का उद्घाटन किया जाएगा और पांच भी जल्द शुरू की जाएंगी। 7 अन्य जिलों के लिए भी केंद्र खुलवाएंगे इससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

    एशियन खेलों में 44 खिलाड़ियों ने जीते पदक

    एशियन खेलों के 33 इवेंट में हरियाणा के 44 खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। सरकार की नीति के अनुसार शुक्रवार को ही सभी पदक विजेताओं के बैंक खातों में पुरस्कार राशि भी डाल दी जाएगी। समाारोह में दस नए खेल केंद्र समर्पित करने के साथ ही खेल व खिलाड़ियों के हित में कई अहम घोषणाएं हुई। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम के लिए पुख्ता तैयारियां रहीं। 

    पदक विजेताओं के लिए लगा अलग मंच

    पदक विजेता 33 खिलाड़ियों के लिए मुख्य मंच के साथ अलग मंच लगा है। दोनों मंच जर्मन हेंगर टेंट से सजाए गए हैं। इसके अलावा पंडाल में करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों व उनके स्वजन के अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से करीब चार हजार खिलाड़ियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया। उल्लेखनीय है कि हाल में चीन में संपन्न एशियन खेलों में पदक तालिका को और मजबूत करने में राज्य के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है।

    खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते

    एशियन खेलों की कुल 33 स्पर्धाओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। पदक के रंग के हिसाब से ही हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार राशि निर्धारित की है। 

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बूंदाबांदी और छाए रहेंगे बादल; सुबह और शाम बढ़ेगी ठंड

    ये हैं हरियाणा के पदकवीर

    जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची में नीरज चोपड़ा, रिदम सांगवान, शिवा नरवाल, आदर्श सिंह, प्रीति लांबा, प्रवीण हुड्डा, मनु भाकर, पलक गुलिया, सुनील, सरबजोत सिंह, परमिंद्र, अनीश भनवाला, प्रीति पंवार, रमिता जिंदल, शैफाली वर्मा, सीमा आंतिल, नरेंद्र बरवाल, आर्यन पाल, संदीप ठरवाल, प्रवेश, सुनील, सुरजीत, नीतेश सांगवान, दीपक पूनिया, पूजा हथवाला, अक्षिमा, अंतिम पंघाल, सोनम मलिक, किरण, पूजा नरवाल, साक्षी कुमार, मुस्कान मलिक, भजन कौर, रितु, प्रियंका पिलानियां, अभिषेक, सुमित, नवनीत कौर, नेहा गोयल, मोनिका मलिक, निशा वारसी, सीमा पूनिया, सविता पूनिया, उदिता, सोनिका और दीपिका के नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें-  Asian Games 2023: सीएम मनोहर लाल पदक विजेताओं को करेंगे सम्मानित, मिलेगी इतनी पुरस्कार राशि