कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर तट पर छठ महोत्सव 2 को
अग्रवाल धर्मशाला में श्री पूर्वाचल छठ पर्व महासभा कुरुक्षेत्र हरियाणा प्रदेश की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 2 नवंबर को कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर छठ महोत्सव एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने पर मंथन किया गया।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी : अग्रवाल धर्मशाला में श्री पूर्वाचल छठ पर्व महासभा कुरुक्षेत्र हरियाणा प्रदेश की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 2 नवंबर को कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर छठ महोत्सव एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने पर मंथन किया गया। इसमें श्री पूर्वाचल छठ महासभा के संयोजक एवं प्रसिद्ध कथा वाचक अनिल कुमार शास्त्री ने शिरकत की। अध्यक्षता सत्येन्द्र पांडे ने की।
संस्था के प्रधान राजीव राय, महासचिव देवेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी बैठक में मुख्य रूप से शिरकत की। महासभा के संयोजक दिनेश अनिल शास्त्री ने राजीव राय एवं देवेन्द्र यादव की अगुवाई में तरावड़ी के प्रधान शत्रुघ्न यादव, उपप्रधान विनोद यादव एवं सचिन कुमार को महासचिव नियुक्त किया। सेंचुरी प्लाईवुड से राम इकबाल को प्रधान किया गया। शत्रुघ्न यादव, सचिन कुमार एवं विनोद यादव कुरुक्षेत्र में होने वाले इस महोत्सव को लेकर संगठन तैयार करेंगे।