Move to Jagran APP

असहायों की मदद कर मनाएं दीपावली : रेनू गुप्ता

सभी को मिलजुल कर एकजुट होकर भाईचारे का संदेश देते हुए प्रदूषण मुक्त दीपावली मनानी होगी। स्वस्थ समाज के लिए पटाखों से परहेज करना होगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 08:31 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 08:31 AM (IST)
असहायों की मदद कर मनाएं दीपावली : रेनू गुप्ता
असहायों की मदद कर मनाएं दीपावली : रेनू गुप्ता

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : ब्रेन ओ ब्रेन की संचालिका रेनू गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर्व दीपों का त्यौहार है। इस दिन हमें असहायों की मदद करनी चाहिए। परिवार के साथ समय निकालकर बाल भवन में बच्चों के साथ दिन बिताना चाहिए। सभी को मिलजुल कर एकजुट होकर भाईचारे का संदेश देते हुए प्रदूषण मुक्त दीपावली मनानी होगी। स्वस्थ समाज के लिए पटाखों से परहेज करना होगा।

loksabha election banner

दिवाली पर मिटाएं अंधकार

तरावड़ी : गांव जाम्बा के सरपंच कर्म सिंह चौधरी ने कहा कि दीपों के इस त्योहार पर हमें भाईचारे का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। लोग आतिशबाजी चलाकर धन बर्बाद करते हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इस बार हमें दीपावली के पर्व पर संकल्प लेते हुए आतिशबाजी पर पैसा खर्च करने की बजाय जरूरतमंद एवं गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए।

सरपंच कर्म सिंह जाम्बा गांव में लोगों को भाईचारे के साथ दीपावली मनाने को लेकर प्रेरित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदूषण मुक्त पर्व मनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.