कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो घायल
जीटी रोड स्थित रेस्ट हाउस के नजदीक एक कार ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 06:35 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरौंडा : जीटी रोड स्थित रेस्ट हाउस के नजदीक एक कार ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। इससे थ्री व्हीलर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक व एक बुजुर्ग घायल हुआ है। घायलों को बरसत रोड स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। बृहस्पतिवार को पानीपत निवासी थ्री व्हीलर चालक भगवानदास अपने ऑटों में तीन सवारियों को लेकर घरौंडा से पानीपत की तरफ जा रहा था। रास्ते में चड़दी कलां ढाबे से निकली कार ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। हादसे में ऑटो चालक भगवानदास व फफड़ाना निवासी खजाना राम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें