Move to Jagran APP

दोनों टोल कराए फ्री, साढ़े 63 लाख का नुकसान

जागरण संवाददाता करनाल/ घरौंडा / जलमाना जिले में दोनों टोल प्लाजा किसानों ने वीरवार को

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 05:19 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 05:19 AM (IST)
दोनों टोल कराए फ्री, साढ़े 63 लाख का नुकसान
दोनों टोल कराए फ्री, साढ़े 63 लाख का नुकसान

जागरण संवाददाता, करनाल/ घरौंडा / जलमाना : जिले में दोनों टोल प्लाजा किसानों ने वीरवार को फ्री करा दिए, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। इनेलो नेता अभय चौटाला ने भी किसानों का समर्थन किया। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भी किसानों को संबोधित किया। कहा कि तीन दिन टोल फ्री करने पर भी सरकार नहीं मानी तो अगली रणनीति बनेगी। असंध-करनाल रोड पर गांव प्यौंत स्थित टोल प्लाजा को भी किसानों ने सुबह से फ्री करा दिया, जिससे पहले ही दिन करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान माना जा रहा है। मध्यरात्रि करीब सवा 12 बजे कुछ किसानों ने टोल पर पहुंचकर टोल फ्री करा दिया था। शुक्रवार सुबह 9:20 बजे भारी संख्या में किसान प्लाजा पर पहुंचें और टोल फ्री कराया तो वहीं धरना भी शुरू कर दिया।

loksabha election banner

कृषि कानून किसानों के खिलाफ : अभय

इनेलो नेता अभय चौटाला आंदोलन का समर्थन करते हुए किसानों के बीच टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार से कृषि कानून रद करने की मांग की। ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर बंद की लाइनें

बसताड़ा टोल प्लाजा पर प्रतिदिन करीब 35 हजार वाहनों का आवागमन होता है और करीब 60 लाख का टोल वसूला जाता है। टोल प्लाजा पर पानीपत से करनाल की ओर जाने वाली 13 लाईनें है। जिसमें पांच लाईनों के सामने किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियां लगा दीं जबकि आठ लाइनें वाहनों के लिए चालू रहीं। जबकि करनाल से पानीपत जाने वाली सभी लाइने चलती रहीं। चढूनी ने किसानों को किया संबोधित

जलमाना: नेशनल हाईवे 709 ए पर प्योंत स्थित टोल प्लाजा पर किसानों ने दिसंबर तक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में शुक्रवार अल सुबह असंध- करनाल रोड पर प्योंत स्थित टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री करवा दिया। किसानों ने हल्का अध्यक्ष जोगिद्र सिंह झींडा, कॉमरेड शीशपाल जयसिंहपुरिया, किसान नेता गुरवंत सिंह संधु शेखुपुरा, राजेश जून कुरलन, ऋषिपाल के नेतृत्व में धरना देते हुए नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर सभी चुनाव में हर उस नेता का विरोध करें जो किसान आंदोलन में साथ नहीं है। उन्होंने हर वर्ग को आंदोलन में साथ देने की अपील की। वहीं गुरुद्वारा डेरा कार सेवा शेखुपुरा की ओर से जत्थेदार बाबा सुलखन सिंह व बाबा दिलबाग सिंह के आदेशानुसार सेवादारों द्वारा किसानों को दिनभर चाय बिस्कुट और लंगर बरताया। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद कुलजीत कौर, इंद्रजीत नवजोत जलमाना, पासिराजुद्दीन दुपेड़ी, रंजीत सिह और जीवन सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.