Move to Jagran APP

जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए वितरित किए कंबल

संस्था की ओर से सामाजिक कार्यों को गति देते हुए वीरवार को सांभली गांव के ईंट भट्ठे पर श्रमिकों व आसपास के गांवों में जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। ठंड की शुरूआत होते ही संस्था ने

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 09:36 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 09:36 AM (IST)
जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए वितरित किए कंबल
जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए वितरित किए कंबल

जागरण संवाददाता, करनाल

prime article banner

संस्था की ओर से सामाजिक कार्यों को गति देते हुए वीरवार को सांभली गांव के ईंट भट्ठे पर श्रमिकों व आसपास के गांवों में जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। ठंड की शुरूआत होते ही संस्था ने कंबल वितरण कार्य शुरू कर दिया है। संस्था की अध्यक्ष शिक्षाविद निर्मल दहिया, सदस्य संगीता शर्मा व श्रीदत्त ने कंबल वितरण कर जरूरतमंदों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। निर्मल दहिया ने कहा कि संस्था अपने सामाजिक सरोकारों को पूरा कर रही है। जरूरतमंद तबका हमारे समाज का अभिन्न अंग है। सर्दी के मौसम में बहुत लोगों को ठिठुरते देखा जा सकता है। ऐसे लोगों को ठंड से बचाने के लिए जितना संभव होता है संस्था समाज हित में काम करती है। उन्होंने महिलाओं को कहा कि ठंड में बच्चों को बचाकर रखें। सर्द हवाएं चल पड़ी हैं। जरा सी लापरवाही से बच्चे के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। बुजुर्गों का भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत लगे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करवाएं। अपने आवास के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.