गैस की कालाबाजारी करने वाला नौ सिलेंडरों सहित गिरफ्तार
करनाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपी को गिररफ्तार कर लिया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए गैस सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस निकालकर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी से नौ गैस सिलेंडर भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद एएसआई रणबीर ¨सह की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर संबंधित स्थान पर छापामारी की। जहां पर रघुबीर ¨सह निवासी गांव बतान खेड़ी किरयाणे की दुकान के पास सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भर रहा था। आरोपित को रंगे हाथों काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार बड़े गैस सिलेंडर व पांच छोटे बरामद किए हैं। सिलेंडर का वजन करने के लिए उपयोग में आने वाला एक इलेक्ट्रोनिक कांटा और काफी संख्या में प्लास्टिक ¨रग बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।