भाजपा का संकल्प पत्र रथ सुझावों के लिए हुआ रवाना
2019 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) तैयार करने और आम जनता से सुझाव लेने के लिए भाजपा ने भारत के मन की बात-मोदी जी के साथ अभियान चलाया है। करनाल विधानसभा में सोमवार को इस अभियान की शुरुआत की गई।
जागरण संवाददाता, करनाल : 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का संकल्प पत्र(घोषणा पत्र) तैयार करने और आम जनता से सुझाव लेने के लिए भाजपा ने भारत के मन की बात-मोदी के साथ अभियान चलाया है। करनाल विधानसभा में सोमवार को इस अभियान की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद व मेयर रेणू बाला गुप्ता ने पार्टी का ध्वज फहराकर संकल्प पत्र रथ को रवाना किया। अभियान के अंतर्गत लोग अपने सुझाव मिस्ड कॉल (6357171717), वीडियो रथ और सुझाव पेटी से दे सकते हैं।
जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने बताया कि अभियान की शुरुआत 3 फरवरी को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की थी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रथ यात्रा संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इनमें घरौंडा के र¨वद्र राणा, इंद्री से नरेंद्र गौरसी, करनाल से विनय पोवाल, असंध से ललित दाबड़ा और नीलोखेड़ी से रु¨पद्र मिश्रा की नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर करनाल के संयोजक विनय पोसवाल, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी, जिला महामंत्री योगेंद्र राणा, चंद्रप्रकाश कथूरिया, एडवोकेट शमशेर नैन, मंडल अध्यक्ष प्रवीन लाठर, अशोक भंडारी व अमित ठाकुर मौजूद रहे।