भाजपा कार्यकर्ता 15 से निकालेंगे संकल्प पत्र संकलन यात्रा
भाजपा की ओर से 15 से 22 फरवरी तक संकल्प पत्र संकलन यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 07:39 AM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 07:39 AM (IST)
जागरण संवाददाता, करनाल : भाजपा की ओर से 15 से 22 फरवरी तक संकल्प पत्र संकलन यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ललित दाबड़ा को असंध विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज कादियान व राजीव अरड़ाना को सह-संयोजक बनाया गया है। भाजयुमो जिला महामंत्री ललित दाबड़ा ने बताया कि यात्रा सभी गांवों में पहुंचेगी। जिला महामंत्री ललित दाबड़ा ने प्रदेश संयोजक मुकेश गौड को सोनीपत व करनाल लोकसभा संयोजक प्रो. विधु रावल का आभार व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें