Move to Jagran APP

चुनाव कार्यालय में बस्तों की दिहाड़ी को लेकर भिड़े भाजपाई

सेक्टर 14 स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में पन्ना प्रमुखों के बस्ते तैयार करने की दिहाड़ी को लेकर दो भाजपाई आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच में खूब गर्मागर्मी हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 09:23 AM (IST)
चुनाव कार्यालय में बस्तों की दिहाड़ी को लेकर भिड़े भाजपाई
चुनाव कार्यालय में बस्तों की दिहाड़ी को लेकर भिड़े भाजपाई

जागरण संवाददाता, करनाल : सेक्टर 14 स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में पन्ना प्रमुखों के बस्ते तैयार करने की दिहाड़ी को लेकर दो भाजपाई आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच में खूब गर्मागर्मी हुई। बात हाथापाई तक भी पहुंच गई। तैश में आए कार्यकर्ता ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा पर हाथ उठा दिया। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव किया। इसके बाद पुलिस भी आ गई। देर शाम तक दोनों नेताओं के बीच में समझौता कराने के प्रयास जारी रहे। सुखीजा की ओर से पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज करा दी गई है। दूसरी ओर यह मामला सीएम के संज्ञान में आ गया। वह शनिवार का करनाल में ही थे। जैसे ही उन्हें इस मामले का पता चला तो उन्होंने तुरंत ओएसडी अमरेंद्र सिंह को भाजपा कार्यालय भेजा, लेकिन इसके बाद भी मामला नहीं सुलझा।

loksabha election banner

करनाल जिले के पार्टी के पन्ना प्रमुखों के चुनावी बस्ते तैयार कराए जा रहे हैं। यह कार्य पार्टी के चुनावी कार्यालय में कई दिन से किया जा रहा था। बताते हैं कि इस कार्य की जिम्मेदारी वरिष्ठ कार्यकर्ता गोवर्धन वर्मा की थी। लेकिन किन्हीं कारणों से काम में देरी हो रही थी। लिहाजा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा ने काम की कमान संभाली और बस्ते तैयार कराने वालों को निर्देश देकर तेजी से काम पूरा कराना शुरू कर दिया। शनिवार को गोवर्धन वर्मा बस्ते तैयार कराने वाले ठेकेदार को पेमेंट दिलवाने के लिए अशोक सुखीजा के पास पहुंचे। इसी बीच में मजदूर की दिहाड़ी संबंधित किसी बात को लेकर दोनों में जमकर बहस हो गई। गोवर्धन वर्मा ने सुखीजा पर आंखें तरेर ली और वह उन पर हावी होने लगे। इसी बीच में उन्होंने सुखीजा पर हाथ भी उठा दिया। हंगामा होता देखकर कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव किया। इस संबंध में गोवर्धन वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अभी वह बैठक में व्यस्त है। बैठक के बाद ही अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।

सेक्टर 13 चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने कहा कि सुखीजा की शिकायत लिखित में मिली है, गोवर्धन देरी गाली-गलौज की और मारपीट की। इस मामले की जांच की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.