Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज

पार्टी की संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती एवं अन्य विषयों पर चर्चा के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज शहर के रेड कारपेट लॉन में होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Oct 2018 05:28 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 01:26 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज

जागरण संवाददाता, करनाल : पार्टी की संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती एवं अन्य विषयों पर चर्चा के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज शहर के रेड कारपेट लॉन में होगी।

loksabha election banner

करनाल रेस्ट हाउस में जिला भाजपा महिला मोर्चा की मी¨टग प्रदेश अध्यक्षा निर्मला बैरागी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शुक्रवार को होने वाली बैठक के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गई। निर्मला बैरागी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट के अतिरिक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, मोर्चा प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, महिला एंव बाल विकास मंत्री कविता जैन मार्गदर्शन करेंगी। चुनाव की दृष्टि से महिला बूथ समिति तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महिला लाभार्थी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्षा महिन्द्रा चौहान, प्रदेश महामंत्री मीना चौहान, निदेशक महिला विकास निगम हरियाणा निरूपमा सदर, जिला अध्यक्षा मीना कांबोज, जिला महामंत्री रजनी शर्मा व सुमित्रा प्रोचा उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.