Move to Jagran APP

रक्षाबंधन पर भाजपा चलाएगी म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान

0 अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में लगाए जाएंगे 1500 पौधे जागरण संवाददाता करनाल कृष्णा मंदिर सेक्टर-14 करनाल में भारतीय जनता पार्टी जिला करनाल की बैठक जिला उपाध्यक्ष रघुबीर बतान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधायक लाडवा एवं म्हारा हरियाणा-हराभरा हरियाणा अभियान के प्रदेश संयोजक पवन सैनी ने शिरकत की। बैठक में प्रदेश संयोजक

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 06:21 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 06:21 AM (IST)
रक्षाबंधन पर भाजपा चलाएगी म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान
रक्षाबंधन पर भाजपा चलाएगी म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान

जागरण संवाददाता, करनाल : कृष्णा मंदिर सेक्टर-14 करनाल में भारतीय जनता पार्टी जिला करनाल की बैठक जिला उपाध्यक्ष रघुबीर बतान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधायक व अभियान के प्रदेश संयोजक पवन सैनी ने शिरकत की। सैनी ने बताया कि प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पर्यावरण की रक्षा के लिए म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान की घोषणा की है और यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। अभियान तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर्व से शुरू होगा और 16 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि तक चलेगा। प्रत्येक मंडल में कम से कम 100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और प्रत्येक कार्यकर्ता हर पौधे को रक्षासूत्र बांधकर उसकी सुरक्षा का प्रण लेगा। प्रत्येक मंडल में कम से कम 1500 पौधे तथा प्रत्येक बूथ पर 25-25 पौधे अवश्य लगाए जाएंगे ताकि पर्यावरण शुद्ध हो सके। अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी, सभी सांसद, पूर्व विधायक, विधायक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, नगर पार्षद, सरपंच व सदस्य तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में जुड़ें। बैठक में जिला के दोनों महामंत्री योगिन्द्र राणा, राजबीर शर्मा, मेयर रेणुबाला गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, प्रदेश कार्य समिति सदस्य यशपाल ठाकुर, ठाकुर वीरेन्द्र सिंह, सोनिया पंडित, रजनी परोचा व राजिन्द्र बिजना उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.