Move to Jagran APP

भाजपा राज में तेल कीमतें आसमान पर : पुनिया

भाजपा सरकार ने जिस प्रकार डीजल व पेट्रोल की कीमतों को बेलगाम करके देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है, यह बात देश की जनता आने वाले चुनाव में भूलने वाली नहीं है। यह बात इनेलो किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल पुनिया ने कही।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Apr 2018 05:46 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 05:46 PM (IST)
भाजपा राज में तेल कीमतें आसमान पर : पुनिया
भाजपा राज में तेल कीमतें आसमान पर : पुनिया

जासं, करनाल : भाजपा सरकार ने जिस प्रकार डीजल व पेट्रोल की कीमतों को बेलगाम करके देश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है, यह बात देश की जनता आने वाले चुनाव में भूलने वाली नहीं है। यह बात इनेलो किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल पुनिया ने कही।

prime article banner

उन्होंने कहा कि बेतहाशा कीमतों में बढ़ोतरी का वैसे तो हर नागरिक पर गहरा प्रभाव पड़ा है, परंतु किसान व मजदूर पर तो इसका बहुत अधिक असर पड़ा है। इस बढ़ोतरी से तो किसान और मजदूर का सारा बजट बिगड़ गया है, परंतु सरकार ने आंखें बंद कर रखी हैं। तेल की कीमतों की बढ़ोतरी के लिए सरकार की पॉलिसी जिम्मेदार है। ज्यों-ज्यों विश्व की तेल मार्केट में कच्चे तेल के दाम घटते हैं, त्यों-त्यों मोदी बेमतलब का टैक्स लगा कर तेल की कीमतों को शिखर पर पहुंचाने में लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.