नगर निगम चुनाव में भाजपा की तैयारियां विधानसभा जैसी
मेयर पद के चुनाव के लिए अलग से तैयार होगा घोषणा पत्र संकल्प पत्र के नाम से हर वार्ड के लिए अ
मेयर पद के चुनाव के लिए अलग से तैयार होगा घोषणा पत्र
संकल्प पत्र के नाम से हर वार्ड के लिए अलग होगा घोषणा पत्र जागरण संवाददाता, करनाल
भाजपा की ओर से नगर निगम चुनाव की तैयारी विधानसभा इलेक्शन सरीखी की जा रही हैं। मेयर पद के प्रत्याशी के लिए घोषणा पत्र तैयार होगा। प्रत्येक वार्ड के लिए अलग से घोषणा पत्र बनेगा। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया जाएगा। शहर के सभी 20 वार्ड की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इसे तैयार करने का काम किया जा रहा है। इस कार्य को प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की देखरेख में अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। प्रत्याशियों के नामांकन भरने के साथ साथ ही उनके पास यह संकल्प पत्र पहुंच जाएगा। इसके लिए वे जनता के बीच में जाएंगे। विकास कार्य गिनाए जाएंगे
भाजपा सरकार के शासन में नगर निगम में हुए विकास कार्यो को आधार में रखा जाएगा। संगठन के नेताओं का दावा है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र कराए विकास कार्य उनके उम्मीदवारों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। संकल्प पत्र में इन कार्यो को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा के इन संकल्प पत्रों में मूलभूत सुविधाओं पर फोकस रहेगा। इसके साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा और मूलभूत सुविधाओं के लिए वादा शामिल रहेगा। अधूरे कार्य कराए जाएंगे पूरे
संकल्प पत्र में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि शहर की सरकार के कार्यकाल के दौरान जो कार्य अधूरे रह गए, उन कार्यों को पूरा किया जाएगा। यह भी संगठन मानता है कि कुछ कार्य पूरे नहीं होने से अलग अलग क्षेत्रों के लोगों में निराशा होगा, लेकिन उन्हें यकीन दिलाया जाएगा कि जनता से जुड़े कार्य चुनाव के बारे में पूरे करा दिए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में मीडिया प्रभारी नियुक्त
संगठन ने प्रत्येक वार्ड में मीडिया प्रभारी नियुक्त किए हैं। यह मीडिया प्रभारी सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे तो प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का होगा वादा
शहर में कई कॉलोनियां वैध होने के दायरे में आने के बावजूद अब तक नियमित नहीं हुई हैं। इन कॉलोनियों को चुनाव के बाद नियमित करने का वादा किया जाएगा। इसके अलावा जो अवैध कॉलोनियां बरसों से बनी हैं, उनमें मूलभूत सुविधाएं देने की बात भी की जाएगी। मेयर पद के नामांकन में आ सकते हैं सीएम
मेयर और प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराने की तिथि संगठन की ओर से तय की जा रही है। माना जा रहा है कि चार या पांच दिसंबर में से किसी एक दिन को फाइनल किया जाएगा। मेयर पद की उम्मीदवार रेणु बाला गुप्ता जब नामांकन दाखिल करने जाएंगी, तो उस दिन सीएम के आने की संभावना है। कमियों को इस चुनाव के बाद करेंगे दुरुस्त : जगमोहन आनंद
भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कराए गए हैं। इसके बाद भी कुछ कमियां रह गई, उन्हें इन चुनाव के बाद दुरुस्त कर लेंगे। हम संकल्प पत्र जनता के बीच में लेकर जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की व्यस्तताओं के बावजूद उनसे निगम चुनाव में प्रचार करने के लिए समय लिया जाएगा।