Move to Jagran APP

भाजपा ने शुरू की ऑक्सीजन बैंक सेवा की शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी करनाल के मुख्य कार्यालय में रविवार से ऑक्सीजन बैंक सेवा की शुरुआत की गई। सांसद संजय भाटिया की ओर से सात ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए गए। दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिन पर संपर्क करके इस सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अथक प्रयास कर रही है। मेडिकल सुविधाओं की अब कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कुछ दिनों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा था मगर अब सभी कमियों को दूर कर लिया गया है। हरियाणा में लॉकडाउन का असर देखने को मिला है। धीरे-धीरे कोरोना के केस कम होते जा रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं और जन सहयोग से हम कोरोना से जल्द ही जंग जीत जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 May 2021 07:19 AM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 07:19 AM (IST)
भाजपा ने शुरू की ऑक्सीजन बैंक सेवा की शुरुआत
भाजपा ने शुरू की ऑक्सीजन बैंक सेवा की शुरुआत

जागरण संवाददाता, करनाल : भारतीय जनता पार्टी करनाल के मुख्य कार्यालय में रविवार से ऑक्सीजन बैंक सेवा की शुरुआत की गई। सांसद संजय भाटिया की ओर से सात ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए गए। दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क करके इस सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अथक प्रयास कर रही है। मेडिकल सुविधाओं की अब कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कुछ दिनों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, मगर अब सभी कमियों को दूर कर लिया गया है। हरियाणा में लॉकडाउन का असर देखने को मिला है। धीरे-धीरे कोरोना के केस कम होते जा रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं और जन सहयोग से हम कोरोना से जल्द ही जंग जीत जाएंगे।

loksabha election banner

सांसद ने कहा कि वैज्ञानिक कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाएं जता रहे हैं। हम कामना करते हैं कि तीसरी लहर का सामना जनता को न करना पड़़े। अगर कोरोना का संक्रमण फिर से फैलता है तो उससे निपटने के लिए अब सरकार पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह समय मानवता की सेवा का है। विधायक हरविद्र कल्याण ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगा हुआ है। जनता की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। जिला प्रधान योगिद्र राणा ने कहा कि कोरोना वेक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना वेक्सीन जरूर लगवाएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष करनाल योगेंद्र राणा, घरौंडा विधायक हरविदर कल्याण, मेयर रेणू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, पूर्व विधायक बक्शीश सिंह, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शहरी मंडल करनाल प्रवीण लाठर, डा अशोक कुमार पूर्व पार्षद, संयोजक कोविड वैक्सीनेशन अभियान, मेहर सिंह कलामपुरा, जगदेव पाढा, संजय राणा, अर्बन मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.