Move to Jagran APP

व्यापारियों को उजाड़ने में लगी भाजपा सरकार : हुड्डा

जागरण संवाददाता, करनाल : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में व्य

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 08:11 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 08:11 PM (IST)
व्यापारियों को उजाड़ने में लगी भाजपा सरकार : हुड्डा
व्यापारियों को उजाड़ने में लगी भाजपा सरकार : हुड्डा

जागरण संवाददाता, करनाल : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में व्यापारियों को उजाड़ने में लगी हुई है। जनता भी सरकार से नाराज है। इतनी अधिक नाराजगी उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में किसी सरकार के प्रति नहीं देखी। यही कारण है कि उन्हें तथा कांग्रेस पार्टी को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। निश्चित ही 2019 में इस जन विरोध की आंधी में भाजपा हवा में पत्तों की तरह बिखर जाएगी और कांग्रेस की केंद्र और राज्य में सरकार बनेगी। वह कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक खुराना के निवास पर पत्रकारों से बातचीत की।

loksabha election banner

इससे पहले वह हरियाणा सरकार में पूर्व डिप्टी अटार्नी जनरल ठाकुर बिजेन्द्र ¨सह के निधन पर उनके निवास पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बिजेन्द्र ¨सह को कानून का सच्चा जानकार और कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता बताया।

उन्होंने कहा कि 10 वर्षो में कांग्रेस ने प्रदेश का नक्शा बदल दिया था, लेकिन भाजपा ने प्रदेश की बदहाली चरम पर लाकर खड़ी कर दी। प्रदेश की जनता पर कर्जे का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 में जब उन्होंने सरकार छोड़ी थी तो उस समय प्रदेश पर 700 करोड़ रुपये का कर्जा था। लेकिन आज प्रदेश पर 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। आखिरकार इतना पैसा भाजपा सरकार ने कहां पर खर्च किया।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, त्रलोचन ¨सह, पूर्व विधायक सुमिता ¨सह, एमएस चोपड़ा, रणपाल संधु, हरी राम साभा, पूर्व पार्षद गुरदेव ¨सह, पूर्व पार्षद ऊषा तुली, पूर्व पार्षद ईश्वर ¨सह, भूपेंद्र ¨सह लाडी व किशोर नागपाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.