भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर किया कार्य-निर्मला बैरागी
रेड कारपेट बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की ओर से कमल महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल
रेड कारपेट बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की ओर से कमल महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना कांबोज ने की। मुख्य अतिथि मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी और पानीपत शहरी की निवर्तमान विधायक रोहिता रेवड़ी रही।
निर्मला बैरागी व रोहिता रेवड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं बरता जा रहा है। हर वर्ग को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है और इसी की बदौलत विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा उम्मीदवारों को भारी मतों से जितवाएगी और भाजपा की 75 से ज्यादा सीटें आएंगी। हमें समय रहते वोट डलवाने का कार्य करना है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में अबकी बार 75 पार, एक बार फिर मनोहर सरकार का नारा बुलंद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि समाज को बनाने में महिलाओं का अमूल्य योगदान रहा है। इस दौरान पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, मेयर रेणू बाला गुप्ता, प्रवासी प्रभारी नेता जीवन गर्ग, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा मीना चौहान व संतोष अत्रेजा मौजूद रही।