टोल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
बूथ के पास कर्मचारी अमित एक साथी से बात कर रहा था। इसी दौरान ने एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 06:53 AM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 06:53 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरौंडा : बसताड़ा टोल प्लाजा पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। टोल प्लाजा के सफाई कर्मचारी अमित कुमार व ललित कुमार लेन नंबर-22 (करनाल से घरौंडा की तरफ) के टोल बूथ पर पानी का कैंपर रखने के लिए गए थे। जब बूथ के पास वे दूसरे कर्मचारी से बात कर रहे थे तो इसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टोल मैनेजर मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा की लेन नंबर-22 में हादसे से कर्मचारी अमित घायल हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें