श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को पंचामृत से कराया स्नान
सेक्टर आठ में स्थित श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करवाया। श्रद्धालुओं ने दूध दही घी शहद और शक्कर के साथ भगवान भोलेनाथ को स्नान करवा कर मनोकामनाएं मांगी।
जागरण संवाददाता, करनाल : सेक्टर आठ में स्थित श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को पंचामृत स्नान करवाया। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, घी, शहद और शक्कर के साथ भगवान भोलेनाथ को स्नान करवा कर मनोकामनाएं मांगी। इसके बाद वस्त्र पहनाकर, चंदन लगाकर आक पते आदि से श्रृंगार किया गया। भजन मंडली ने सतगुरु मैं तेरी पतंग भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री और पंडित हरीश शास्त्री ने हवन करवाया। मुख्य यजमान के रूप में नवीनसंदूजा परिवार सहित पहुंचे। विशेष रूप से आमंत्रित कथावाचक राजन महाराज ने भी जलाभिषेक किया। उन्होंने भगवान शिव शंकर की महिमा का बखान किया और श्रद्धालुओं से प्रतिदिन हर समय ईश्वर का सिमरण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधान सेवादार जगन बत्रा, चंद्र बत्रा, चेयरमैन डॉक्टर केएल डांग, तरसेम गुप्ता, मुरारी बत्रा, वीणा बवेजा, कमलेश कपूर, अंजली भूटानी, श्याम डांग मौजूद थे।