भाविप कर्ण शाखा ने बंदियों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन
स्वतंत्रता और रक्षाबंधन दिवस पर भारत विकास परिषद कर्ण शाखा की ओर से जिला कारावास में बंदियों को राखी बांधी गई। सभी सदस्यों के घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सम्मान सहित पहुंचाया गया।
जागरण संवादाता करनाल : स्वतंत्रता और रक्षाबंधन दिवस पर भारत विकास परिषद कर्ण शाखा की ओर से जिला कारावास में बंदियों को राखी बांधी गई। स्वतंत्रता दिवस पर कर्ण शाखा के सभी सदस्यों के घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सम्मान सहित पहुंचाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर कर्ण शाखा ने अपने रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों के साथ मिलकर लड्डू बांटे।
कर्ण शाखा के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण वत्स ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर कारावास में बंदियों के पास परिजन राखी बांधने या बंधवाने दूर दूर से आते हैं। इसे देखते हुए इस बार सभी 2500 कैदियों के लिए राखियां, 100 किलो मिठाई, टैंट सेवा एवं जल सेवा का कार्यभार कर्ण शाखा ने पूरा किया। जिला कारावास के अधीक्षक शेर सिंह के निर्देशानुसार डीएसपी जसवंत सिंह की निगरानी में यह कार्य किया गया। कर्ण शाखा की महिला विग ने भी घरों में काम करने वाली महिलाओं को जरूरत का सामान दिया गया।
कार्यक्रम प्रमुख गुलशन डावर, श्याम बत्रा, कपिल अत्रेजा, कमल गुप्ता एवम राजेश नागपाल रहे। महिला सदस्यों में श्रीमती कृतिका वत्स, लवली बतरा, रेणु गुप्ता, एवं पुरुष सदस्यों में सचिव भीम सिंह, प्रणव जावा, पवन कांबोज, तरुण बत्रा उपस्थित रहे।