Move to Jagran APP

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाकियू ने जताया रोष

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने वर्तमान सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 08:51 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 08:51 AM (IST)
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाकियू ने जताया रोष
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाकियू ने जताया रोष

संवाद सहयोगी, घरौंडा: भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने वर्तमान सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने के आरोप लगाए हैं। प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म करने की तैयारी में है। आजादी के 70 साल बाद भी किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पाया है। यदि कारण है कि अधिक पैदावार करने के बावजूद किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। शनिवार को शहर के हर्बल पार्क में आयोजित भाकियू की मासिक बैठक में यूनियन पदाधिकारियों ने सरकार को जमकर कोसा। साथ ही किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भी मंथन किया गया। जिला महासचिव टेकचंद दहिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों में सिर्फ किसानों का शोषण दिखाई दे रहा है। सरकार किसानों की फसलों को लूटना चाहती है। यदि सरकार इस नीति पर चलती रही तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे और किसानों को मजबूरन खेती करना छोड़ना होगा। इस मौके पर लखपत राम शास्त्री, नेकीराम, सतपाल, सुरेश, सतपाल फौजी, राजबीर संधू, जोगिद्र बसताड़ा, केदारा राम, राजेंद्र कुमार प्रधान नीलोखेड़ी, बल सिंह, राजेश संधू, सुरेंद्र ध्याना, जगपाल रावल, राजपाल और माइचंद मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.