प्रवचनों से भक्त सराबोर, शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत
श्री नंगली निवासी सेवा समिति की ओर से किसान बस्ती मनोहर आशियना बैंक्वेट हाल में हर श्वास श्री नंगली निवासी भगवान के नाम एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अस्पताल ऐरिया से आरंभ होकर आशियाना पैलेस पहुंच कर संपन्न हुई।
संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी : श्री नंगली निवासी सेवा समिति की ओर से किसान बस्ती मनोहर आशियना बैंक्वेट हाल में हर श्वास श्री नंगली निवासी भगवान के नाम एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अस्पताल ऐरिया से आरंभ होकर आशियाना पैलेस पहुंच कर संपन्न हुई। जगह-जगह पर शोभायात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। 10 बजे नंगली निवासी भगवान की आरती आरंभ की गई।
आरती के पश्चात श्री नंगलीधाम, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, इंद्री, रादौर, पंचकूला, अंबाला के महात्माओं ने अपनी मधुरवाणी द्वारा प्रवचन करके लोगों को निहाल कर दिया।
सुरेशवरा नंद ने कहा कि गुरू के बिना मनुष्य कोई गति नही हो सकती। बाईजी ने अज होया अवतार गुरुदा भजन गाकर.. लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री नंगली निवासी भगवान का केक काट कर जन्मदिन भी मनाया गया और लंगर का वितरण किया गया।
इस अवसर अध्यक्ष चंद्र मोहन अनेजा, महासचिव लवली कुकरेजा, ओम प्रकाश दाबड़ा, बलदेव, पीयूष वधवा, शिव सरूप, शम्मी सरदाना उपस्थित थे।