Karnal Crime: पत्नी से करता था बात सिर्फ इसलिए कर दी बैंक कर्मचारी की हत्या
Karnal Crime News शहर की बालाजी कालोनी निवासी बैंककर्मी अशोक बिंदल की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। वह जींद जिले के पिंडारा निवासी महिला के संप ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, करनाल। शहर की बालाजी कालोनी निवासी बैंककर्मी अशोक बिंदल की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। वह जींद जिले के पिंडारा निवासी महिला के संपर्क में था। महिला का अपने पति से तलाक का केस चल रहा है।
महिला के पति ने रिश्तेदार और दोस्त के साथ मिलकर की हत्या
महिला के पति ने कई बार अशोक को उसकी पत्नी से बात न करने की हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद महिला के पति ने अपने मौसी के लड़के व दोस्त के साथ मिलकर अशोक की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपित के दोस्त और मौसी के लड़के को गिरफ्तार करके चार दिन के रिमांड पर लिया है।
22 दिसंबर को बैंककर्मी का मिला शव
22 दिसंबर को बालाजी कालोनी निवासी बैंककर्मी अशोक बिंदल का शव जलमाना क्षेत्र के खेत से मिला था। स्वजन की शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। स्वजन ने अशोक का एक महिला से संबंध बताए थे।
यह भी पढ़ें: Haryana News: आश्रम से चोरी हुई गाय को ढूंढने में लगा पूरा थाना, मिलने पर गांव में भंडारा; SP भी ऑपरेशन में थे शामिल
पुलिस ने केस को लेकर कही ये बात
पुलिस ने इस एंगल पर जांच की तो मामले की परतें खुलती चली गई। पुलिस ने बताया कि जींद जिले के गांव पिंडारा निवासी बलराज का उसकी पत्नी से तलाश का केस चल रहा है। 21 दिसंबर को जींद कोर्ट में पेशी थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।