हैबतपुर में वैदिक यज्ञ से जागरूकता का संदेश
प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि विश्व के कल्याण के लिए हम सभी को मिलकर वेदों का प्रकाश फैलाना होगा। अध्यापक रमेश चंद शर्मा ने लोगों को वैदिक संस्कृति के प्रति जागरूक किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 06:55 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:55 AM (IST)
संवाद सूत्र, निगदू : माता राम प्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल निगदू के प्रधानाचार्य संजय शर्मा द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आओ वैदिक संस्कृति बचाएं, गांव-गांव में यज्ञ रचाएं मुहिम चलाई गई है। सोमवार को गांव हैबतपुर में नगर खेड़े पर यज्ञ हुआ।
प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि विश्व के कल्याण के लिए हम सभी को मिलकर वेदों का प्रकाश फैलाना होगा। अध्यापक रमेश चंद शर्मा ने लोगों को वैदिक संस्कृति के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर पवन शर्मा, राजबीर सिंह, सतीश कुमार, राजेश कैनवाल, कमल, सुशील कुमार, बेबी रानी, कमलेश रानी, सुषमा देवी ने मुख्य भूमिका निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें