कवि सम्मेलन में युवाओं को किया जागरूक
पबाना हसनपुर के महिला मंडल परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने विशेष तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिरीक्षक कारागार डॉ. हरीश रंगा मुख्य अतिथि थे।
संवाद सहयोगी, बल्ला : पबाना हसनपुर के महिला मंडल परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने विशेष तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिरीक्षक कारागार डॉ. हरीश रंगा मुख्य अतिथि थे। प्रो. चौहान ने देश के आदर्श नेतृत्व की कल्पना प्रस्तुत करते हुए अपनी हरियाणवी कविता पढ़ी। ग्रामोदय के संयोजक व कवि अनिल सिघानिया ने युवाओं को आत्मविश्वास को न खोने देने का संदेश दिया। मोहित राधे ने कश्मीर की वर्तमान परिस्थितियों पर कटाक्ष किया। सतविदर राणा, सर्बजीत सिंह ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। कवि पवन पबाना ने मंच संचालन करते हुए अपनी विभिन्न काव्य फुलझाड़ियों से श्रोताओं को आनंदित किया। इस मौके पर विशाल विल्वस, गोविद शर्मा, संजय पांचाल, सुरेश जांगड़ा, सरपंच कृष्ण, विशाल विल्वस, सुभाष राना मौजूद थे।