जागरण संवाददाता, करनाल : कम्युनिटी सेंटर में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता कलीराम राणा ने की। इस दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। राममेहर सिंह दहिया ने कहा कि सरकार की ओर से डीए किश्त बंद होने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है। कोरोना काल में पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाते हुए समाज को सुरक्षित रखा जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सरकार भेदभाव का रवैया अपना रही है। सरकार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर होना चाहिए। बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नाक, कान और आंख को न छूने के लिए प्रेरित किया गया। सेवानिवृत्त ईश्वर दहिया के जन्मदिन पर मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर सुखबीर सिंह त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, श्रीदत्त, सत्यदेव, बीरबल मौजूद थे।
संक्रमण से बचाव को नाक, कान, आंख न छूने के लिए सचेत किया
Author: JagranPublish Date: Fri, 10 Jul 2020 05:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2020 05:47 PM (IST)

कम्युनिटी सेंटर में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता कलीराम राणा ने की। इस दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। राममेहर सिंह दहिया ने कहा कि सरकार की ओर से डीए किश्त बंद होने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
Edited By: Jagran
a