Move to Jagran APP

धनतेरस पर खूब बरसा धन : ऑटोमोबाइल 65, इलेक्ट्रॉनिक 21, सराफा 8 और बर्तनों में 3 करोड़ का व्यापार

जागरण संवाददाता, करनाल धनतेरस पर कर्णनगरी के बाजारों में खूब धन बरसा। सभी बाजारों में दिनभर भीड़ रही। पर्व के लिए विशेष माने जाने वाले हर सेक्टर में करोड़ों का व्यापार हुआ। जिले मे सबसे अधिक कारोबार ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में हुआ है। वहीं, इसके बाद सराफा और बर्तनों का व्यापार रहा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 12:27 AM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 12:27 AM (IST)
धनतेरस पर खूब बरसा धन : ऑटोमोबाइल 65, इलेक्ट्रॉनिक 21, सराफा 8 और बर्तनों में 3 करोड़ का व्यापार
धनतेरस पर खूब बरसा धन : ऑटोमोबाइल 65, इलेक्ट्रॉनिक 21, सराफा 8 और बर्तनों में 3 करोड़ का व्यापार

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

धनतेरस पर कर्णनगरी के बाजारों में खूब धन बरसा। सभी बाजारों में दिनभर भीड़ रही। पर्व के लिए विशेष माने जाने वाले हर सेक्टर में करोड़ों का व्यापार हुआ। जिले मे सबसे अधिक कारोबार ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में हुआ है। वहीं, इसके बाद सराफा और बर्तनों का व्यापार रहा। व्यापारियों के अनुसार जिले में धनतेरस पर्व के चलते करीब 1500 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें दुपहिया वाहनों से करीब 40 करोड़ और चौपहिया वाहनों से करीब 25 करोड़ का कारोबार हुआ है। जबकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी ऑफर्स के चलते 21 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ। सराफा बाजार में भी इस दिन पर 8 करोड़ और बर्तनों का 3 करोड़ से अधिक के व्यापार का अनुमान है। श्राद्धों का मंदा हुआ दूर

श्राद्ध पक्ष से मंद पड़े बाजार में धनतेरस का पर्व होने से सोमवार को मार्केट में देर शाम तक काफी रौनक रही। कर्ण नगरी के गुलजार बाजारों में त्योहार को खास बनाने के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के मुख्य बाजार कर्ण गेट मार्केट, सराफा बाजार और कुंजपुरा रोड पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। बाजारों में बर्तन, क्रॉकरी, कपड़े और ज्वेलरी की दुकानों में काफी संख्या में ग्राहक दिखे।इसके अलावा मार्केट में लगे विभिन्न चीजों के स्टाल पर भी ग्राहकों की लाइनें लगी रही। सभी की चाहत शुभ मौके पर खरीदारी करने की थी। कम वजन के गहनों में भी डिजाइन रेंज

ओपीएस ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश बंसल के अनुसार रुपये गिरने से सोने का दाम पहले से तो बढ़ा है। इसके बावजूद ग्राहक को संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। कम बजट में कम वजन के गहनों की भी डिजाइनर रेंज पर खास ध्यान रखा गया है। इसे गृहिणियों ने खूब पसंद किया। जो लोग सोना नहीं खरीद सकते थे। उन्होंने चांदी के गहने या सिक्के खरीदकर पर्व को यादगार बनाया। कुटेशन बनाई तो किसी ने ली डिलिवरी

ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी पर्व की खास रौनक दिखी। डिस्काउंट ऑफर के साथ बहुत विशेष तौर पर धनतेरस के लिए गाड़ियों की बु¨कग करवाने वाले लोगों ने अपने वाहनों की डिलीवरी ली तो कई लोगों ने कुटेशन बनाकर अपने बजट के अनुरूप वाहनों की बु¨कग कराई। बर्तन खरीदकर किया शगुन

धनतेरस के दिन बर्तनों का विशेष महत्व होता है। जो लोग सोने-चांदी की खरीदारी नहीं कर पाते, वे बर्तनों की खरीदारी करते हैं। इसीलिए बाजार में काफी चहल-पहल रही। क्रॉकरी दुकान के संचालक जगदीश, अशोक और मुकेश ने बताया कि विशेष मांग सिल्वर के बर्तनों की रही। कई लोगों ने एक बर्तन खरीदकर पर्व का शगुन किया।

खूब बिके रेडिमेड कपड़े

कपड़े की दुकानों पर त्योहारों के चलते काफी भीड़ रही। मार्केट में रेडिमेड कपड़ों की खरीद हुई। छोटी दुकानों से लेकर ब्रांडेड कंपनियों के शोरूमों में लोग कपड़ों की खरीददारी करते दिखाई दिए। बच्चों के सर्दियों के कपड़े हर रेंज में मार्केट में उपलब्ध हैं। कपड़े के व्यापारियों को इस बार दिवाली पर करोड़ों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.