Move to Jagran APP

दुष्कर्म का आरोपित ऑटो चालक गिरफ्तार

संवाद सूत्र कुंजपुरा महिला से दुष्कर्म के आरोपित ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिय

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 06:03 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:19 AM (IST)
दुष्कर्म का आरोपित ऑटो चालक गिरफ्तार
दुष्कर्म का आरोपित ऑटो चालक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कुंजपुरा : महिला से दुष्कर्म के आरोपित ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका कोरोना टेस्ट भी करवाया और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि एक महिला ने अपने ही गांव के ई रिक्शा चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच महिला एएसआइ को सौपी गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। कुंजपुरा थाने के अंतर्गत एक गांव वासी युवती सदर थाना के अंर्तगत गांव में शादीशुदा है। करीब एक सप्ताह पूर्व रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए वह गांव आ रही थी। करनाल से वह गांव के ही सुभाष की ई रिक्शा में बैठ गई। एक वर्षीय बच्चा भी महिला के साथ था। महिला का आरोप था कि रास्ते में ईंख के खेत में रिक्शा चालक सुभाष ने बच्चे को एक तरफ फेंककर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। महिला ने मायके पहुंच कर घटना के बारे में स्वजनों को बताया। वे महिला को लेकर कुंजपुरा थाने में पहुंचे थे। थाना प्रभारी मुनीष कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक सुमन को जांच सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता महिला की मेडिकल जांच व मामले की छानबीन उपरांत आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.