विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्योहारों के बीच 70 से अधिक ट्रेनें रद, इन रूटों के यात्री होंगे परेशान; चेक करें लिस्ट

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:37 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने त्योहारों और वीकेंड पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण 10 और 11 अक्टूबर को 70 से अधिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं।

त्योहारों के बीच 2 दिन के लिए 70 से ज्यादा ट्रेनें रद। फाइल फोटो

त्योहारों के बीच 2 दिन के लिए 70 से ज्यादा ट्रेनें रद। फाइल फोटो

HighLights

  1. 10 और 11 अक्टूबर को 70 से अधिक ट्रेनें रद्द।

  2. दिल्ली, करनाल, पानीपत रूट के यात्री होंगे प्रभावित।

  3. भीड़ प्रबंधन हेतु 12 स्टेशनों पर विशेष निगरानी।

विशाल कौशिक, करनाल। त्योहारों और वीकेंड पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने 10 और 11 अक्टूबर को 70 से अधिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने का आदेश जारी किया है। उत्तर रेलवे ने नौ अक्टूबर को ट्रेनों के रद रहने की सूचना जारी की।

प्रभावित सेवाओं में देहरादून, जम्मू, कटरा, प्रयागराज, हावड़ा, बनारस और अमृतसर रूट की ट्रेनें शामिल हैं। इससे दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

करनाल रेलवे स्टेशन दिल्ली-अंबाला मुख्य रेलमार्ग पर स्थित है। रद ट्रेनों में इस मार्ग से गुजरने वाली सेवाएं भी शामिल होने से करनाल, पानीपत और कुरुक्षेत्र के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

भीड़ प्रबंधन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी

12 स्टेशनों पर विशेष निगरानी दिल्ली मंडल ने नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल, गाजियाबाद और हजरत निजामुद्दीन सहित 12 स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। नौ अक्टूबर को दोपहर तीन से रात 11 बजे तक तथा 10 और 11 अक्टूबर को सुबह छह से रात 11 बजे तक विशेष निगरानी रहेगी।

रेलवे ने प्लेटफार्म बदलने के लिए एडीआरएम की अनुमति अनिवार्य की है। यात्रियों को उद्घोषणा प्रणाली से जानकारी दी जाएगी। आरपीएफ को सुरक्षा, जबकि संबंधित कर्मचारियों को सफाई, लिफ्ट और एस्केलेटर चालू रखने तथा भीड़ नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।