Move to Jagran APP

ठंड चरम पर 3.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

ठंड जोरों पर है। पिछले एक सप्ताह से ठंड ने लोगों को बेहाल किया हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 08:05 AM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 08:05 AM (IST)
ठंड चरम पर 3.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
ठंड चरम पर 3.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, करनाल

loksabha election banner

ठंड जोरों पर है। पिछले एक सप्ताह से ठंड ने लोगों को बेहाल है। सुबह के समय धुंध छा जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान भी फरवरी माह में अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसद दर्ज की गई जो शाम को घटकर 74 फीसदी रह गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घटे में धुंध छा सकती है। पांच फरवरी को मौसम साफ रह सकता है। इसके बाद सात जनवरी तक धुंध के हालात बने रह सकते हैं। 2015 के बाद सबसे ठंडा रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की रात वर्ष 2015 के बाद सबसे ठंडी दर्ज की गई। वर्ष 2015 में फरवरी माह में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2016 में 3.6 डिग्री, 2017 में 4.4 डिग्री व 2018 में 3.4, 2019 में 4.6 व 2020 में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। धुंध और शीत लहर के कारण फरवरी माह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.