सर्वागीण विकास के लिए योग जरूरी : विनय
जागरण संवाददाता, करनाल पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से अटल पार्क में लग
जागरण संवाददाता, करनाल
पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से अटल पार्क में लगाए जा रहे योग शिविर के तीसरे दिन योगाचार्य विनय कोहली ने रक्तसंचार, शारीरिक, मानसिक और सर्वागीण विकास के लिए योग साधना को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि मन से, चित से, बुद्धि से जीवन में खुश रहने की आदत डालें। योगाचार्य द्वार सभी योग क्रियाओं और आठों प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग और ध्यान हमें आध्यात्म के रास्ते पर अग्रसर करते हैं। मुख्य योग शिक्षक हुकम ¨सह कौशिक ने योग के लाभों पर चर्चा करते हुए कहा कि योग हमें ताउम्र निरोग रख सकता है। प्रतिदिन योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। बीमारियां दूर भाग जाती हैं। डॉ. संदीप आर्य ने प्राकृतिक चिकित्सा से शारीरिक समस्याओं के हल बारे बताया। इस मौके पर हुकम ¨सह कौशिक, अशोक महेंद्रू, ईश्वर ¨सह, गुलशन शर्मा, सरोज, कमला, रेखा, प्रेमलता, सुनाक्षी, नीतू वासन, सावित्री, लता और शांति मौजूद रहे।