करनाल में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
असंध में नेशनल हाईवे-709ए पर जयसिंहपुर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार धर्मवीर की मौत हो गई। जबाला निवासी धर्मवीर सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता था।
-1775327213106_m.webp)
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत। फाइल फोटो
HighLights
असंध में नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा।
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी।
जबाला निवासी धर्मवीर की मौके पर ही मौत।
संवाद सहयोगी, असंध। नेशनल हाईवे-709ए पर शनिवार को गांव जयसिंहपुर के निकट एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक धर्मवीर की मौत हो गई। धर्मवीर, जो गांव जबाला का निवासी था, सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
वह असंध सब्जी मंडी से सब्जी लेकर लौट रहा था, तभी हवेली होटल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि धर्मवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर असंध के सरकारी अस्पताल भेजा।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह ने बताया कि धर्मवीर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
