Move to Jagran APP

सीएम सिटी में हथियारबंद बदमाशों ने शहर में फैलाई दहशत

सीएम सिटी में करीब 35 बाइकों पर सवार करीब 100 हथियार बंद बदमाशों ने रात को दहशत फैला दी। मुख्य मार्गों से यह बदमाश हथियार लहराते हुए निकले तो लोग सहम गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 09:22 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 06:34 AM (IST)
सीएम सिटी में हथियारबंद बदमाशों ने शहर में फैलाई दहशत
सीएम सिटी में हथियारबंद बदमाशों ने शहर में फैलाई दहशत

जागरण संवाददाता, करनाल : सीएम सिटी में करीब 35 बाइकों पर सवार करीब 100 हथियार बंद बदमाशों ने रात को दहशत फैला दी। मुख्य मार्गों से यह बदमाश हथियार लहराते हुए निकले तो लोग सहम गए। लाठी, डंडों और तलवारों को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन पूरे शहर में किसी ने भी इन बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। लोगों ने कहा कि इन बदमाशों को देखकर लगा कि इन्हें पुलिस का जरा भी डर नहीं है। वह बेखौफ होकर घूम रहे थे। इन बदमाशों ने मान कालोनी में एक मकान में हमला करने की भी कोशिश की, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण कामयाब नही हो पाए।

loksabha election banner

पुलिस ने कहीं पर रोका, लोगों को डराते हुए निकले

स्थानीय निवासी राजेश, विजय, संजीव व प्रीतम ने बताया कि बदमाश हाथ में लाठी डंडे व तलवार लिए हुए खुले में लहराते हुए आए थे। करीब 30 बाइकों पर 100 बदमाश थे। यह बस स्टैंड होते हुए रेलवे रोड, सुभाष कॉलोनी, शाखा ग्राउंड से होकर मान कॉलोनी पहुंचे। इस रास्ते में कहीं पर भी पुलिस ने इन्हें नहीं रोका। इन बदमाशों को देखते ही लोगों ने पुलिस को सूचित करना शुरू कर दिया, लेकिन इसके बाद भी पुलिस इन बदमाशों को रोकने में कामयाब नहीं हो सकी।

मकान के गेट की फाइबर को चाकू से काटने का किया प्रयास

मान कॉलोनी में आते ही इन बदमाशों ने योगेश नामक युवक के घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। पहले गेट खोलने का प्रयास किया। गेट अंदर से लॉक था। लेकिन बदमाशों ने गेट की फाइबर को चाकुओं से काटने का प्रयास किया। जब वह कामयाब नहीं हो पाए तो वहां से फरार हो गए। हंगामा करते हुए इन बदमाशों की हरकत से पूरी कालोनी दहशत पसर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। लोगों से पूछताछ कर बदमाशों का सुराग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर यह युवक इतनी बड़ी संख्या में किसको टारगेट करने आए थे। एक दिन पहले ही पुलिस ने नाइट डोमिनेशन चलाया

शनिवार की रात को पुलिस ने नाइट डोमेनेशन अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा किया। इस दौरान शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई थी और संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने का दावा भी किया, लेकिन एक रात बाद ही पुलिस के इस पूरे सुरक्षा घेरे की हवाइयां उड़ गई। किसी चौक-चौराहे पर पुलिस नहीं थी। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस जब तक हरकत में आती है, तब तक बदमाश छिप चुके होते हैं। इससे पुलिस के सुरक्षा दावा की हकीकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.