Move to Jagran APP

अंकित राणा बने सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान

सर्व कर्मचारी संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक हर्बल पार्क में संपन्न हुई। इसमें अंकित राणा को सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 09:35 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 09:35 AM (IST)
अंकित राणा बने सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान
अंकित राणा बने सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान

संवाद सहयोगी, घरौंडा : सर्व कर्मचारी संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक हर्बल पार्क में संपन्न हुई। इसमें अंकित राणा को सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया।

loksabha election banner

बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ का चुनाव पर्यवेक्षक सतपाल सैनी, सुशील गुर्जर, ओमप्रकाश व साहब सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। बैठक में अंकित राणा को ब्लॉक प्रधान नियुक्त करने के साथ ही रमेश कुमार को सचिव, नरेंद्र चोपड़ा को कोषाध्यक्ष, श्यामों देवी को महिला उपप्रधान, रणधीर सिंह को उपप्रधान, चंद्रभान को उपप्रधान, सुरेश रसीन व विनोद कुमार को सहसचिव चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

अंकित राणा ने कहा कि कर्मचारियों के साथ होने वाले शोषण के खिलाफ व उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए आवाज उठाएंगे। सभी कर्मचारियों को साथ लेकर उनके हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.