Move to Jagran APP

गर्मी में पेयजल को तरस रहे आनंद विहार के बाशिदे

स्मार्ट सिटी के लोगों को 39 डिग्री तापमान की गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। आनंद विहार कॉलोनी की गली नंबर-6 में 15 फुट के पाइप का टुकड़ा डेढ़ वर्ष से जोड़ने की नगर निगम हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। एक-एक वोट कब्जाने की रणनीति में सत्ताधारी पार्षद भी 1

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 06:09 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:09 PM (IST)
गर्मी में पेयजल को तरस रहे आनंद विहार के बाशिदे
गर्मी में पेयजल को तरस रहे आनंद विहार के बाशिदे

जागरण संवाददाता, करनाल : स्मार्ट सिटी के लोगों को 39 डिग्री तापमान की गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। आनंद विहार कालोनी की गली नंबर-6 में 15 फुट के पाइप का टुकड़ा डेढ़ वर्ष से जोड़ने की नगर निगम हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। एक-एक वोट कब्जाने की रणनीति में सत्ताधारी पार्षद भी 18 महीने से अंजान बनी हुई हैं। परमजीत सिंह चहल, जसमेर सिंह, जय भगवान शर्मा, राम मेहर, शिवराज सिंह, विद्या कुमार, धर्म सिंह ने बताया कि विकास के नाम पर झूठ बोलने वाले नेता अपने दावों की समीक्षा करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। यही कारण है कि लोगों को भीषण गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल रहा है और समस्या सुनने वाला कोई नहीं हैं। जसमेर सिंह ने बताया कि डेढ़ साल से पहले पाइन बिछाया गया था, लेकिन 15 फुट का टुकड़े के कारण पाइप लाइन सप्लाई नहीं जोड़ी गई। अब नगर निगम और नेताओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। स्मार्ट सिटी में करोड़ों रुपये के विकास दावा करने वाले अगर अपने दावों की समीक्षा करते तो शहरवासियों को पेयजल के लिए भटकना न पड़ता। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम आयुक्त के नाम पार्षद रजनी परोचा को ज्ञापन सौंप कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.