5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह, हरियाणा BJP ने तेज की तैयारी; 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे। भाजपा ने ...और पढ़ें
-1792939940357_m.webp)
5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह। फाइल फोटो
HighLights
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करनाल आएंगे।
'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया।
जागरण संवाददाता, करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करनाल पहुंचेंगे। वह सुबह 10 बजे करनाल में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी कड़ी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता तैयारियों का जायजा लेने करनाल स्थित भाजपा के कर्ण कमल कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन और पदयात्रा के आयोजन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान डा. अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को करनाल पहुंचने की जानकारी दी। उनके दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
