सर्व कर्मचारी संघ ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार करनाल जिला के विभिन्न विभागों के कच्चे व पक्के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए व आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों तथा आंगनबाड़ी वर्करों-हेल्परों के समर्थन में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई एसकेएस प्रधान ओमप्रकाश ¨सहमार ने की व संचालन सुशील गुर्जर ने किया। ओमप्रकाश ¨सहमार ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी अपनी सेवाएं नियमित करवाने व अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल लंबी होने से जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जागरण संवाददाता, करनाल : सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार करनाल जिला के विभिन्न विभागों के कच्चे व पक्के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए व आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों तथा आंगनबाड़ी वर्करों-हेल्परों के समर्थन में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई एसकेएस प्रधान ओमप्रकाश ¨सहमार ने की व संचालन सुशील गुर्जर ने किया। ओमप्रकाश ¨सहमार ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी अपनी सेवाएं नियमित करवाने व अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल लंबी होने से जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वरिष्ठ उपप्रधान जगतार ¨सह व कोषाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर भी सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करवाने के लिए आंदोलनरत हैं। उन्होंने बताया कि ग्रुप डी की भर्ती में चयनित कर्मचारियों की ज्वाइ¨नग के बाद योजना विभाग, परीक्षा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग आदि कई विभागों में पहले से कार्यरत अनुबंधकर्मियों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
इस मौके पर ओमप्रकाश माटा, सुशील गुर्जर, सूरजभान, रोशन गुप्ता, दुलीचंद चौहान, राजेंद्र चौहान, रिषीपाल, बबली, अनिल सैनी, अव्वल ¨सह, मलकीत ¨सह, मधु शर्मा, सरोज, राकेश, रीना, मंजू ने कर्मचारियों को संबोधित किया।