अजय चौटाला ने की त्रिवेणी रोपित
समाधानांचल सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे त्रिवेणी लगाने के अभियान में शुक्रवार को एडवोकेट संतोष यादव एवं इनेलो नेता पूर्व सांसद अजय ¨सह चौटाला ने जाट धर्मशाला में 1
जागरण संवाददाता, करनाल : समाधानांचल सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे त्रिवेणी लगाने के अभियान में शुक्रवार को एडवोकेट संतोष यादव एवं इनेलो नेता पूर्व सांसद अजय ¨सह चौटाला ने जाट धर्मशाला में 182वीं त्रिवेणी लगाई। उन्होंने लोगों को त्रिवेणी से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पूर्व सांसद अजय ¨सह चौटाला ने कहा कि त्रिवेणी में सभी देवी-देवताओं एवं पितरों का वास माना जाता है। त्रिवेणी हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देती है। आने वाली भावी पीढ़ी के लिए भी वरदान साबित होती है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण के प्रति हमें कटिबद्ध होने की जरुरत है। यदि वृक्षों का संरक्षण और नए पौधों का रोपण नहीं किया गया तो हमारी आने वाली पीढि़यां शुद्ध वायु के लिए तरस जाएंगी। पूरी मानवता पर संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए हम सभी को पर्यावरण के प्रति सचेत हो जाना चाहिए।
इस दौरान चौटाला ने एडवोकेट संतोष यादव को पर्यावरण बचाने के लिए छेड़ी गई मुहिम की प्रशंसा की। इस अवसर पर र¨वद्र रमन, एडवोकेट दीपक, मनीष कादियान, गुरताज विर्क, एडवोकेट राकेश, रामदयाल बलड़ी व धर्मवीर पाढ़ा मौजूद रहे।