बच्चों को दिलाई नैतिकता की शपथ
जासं, करनाल : जेसीआइ करनाल गोल्ड ने स्कूलों में जाकर छात्रों व अध्यापकों को नैतिकता की
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Feb 2018 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 03 Feb 2018 06:24 PM (IST)
जासं, करनाल : जेसीआइ करनाल गोल्ड ने स्कूलों में जाकर छात्रों व अध्यापकों को नैतिकता की शपथ दिलाई। जेसीआइ के पदाधिकारियों ने सेंचरी पब्लिक स्कूल घरौंडा, इनफिनीटी पब्लिक स्कूल काछवा, ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल करनाल, गुरु तेग बहादुर स्कूल, नगला के सरकारी स्कूल व दाहा गांव के सरकार स्कूल और सेक्टर-13 के सरकारी स्कूल में शपथ दिलाई।
संस्था के प्रधान जेसी सुमित गुप्ता ने कहा कि आज के समय में हमें अच्छे आचरण बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए। इसी कड़ी जेसीआइ ने ये मुहिम छेड़ी है कि स्कूलों में जाकर नैतिकता की शपथ दिलाएं। इस मौके पर पूर्व प्रधान जेसी आनंद शर्मा, जेसी सुभाष काजल, जेसी सुनील मलिक, जेसी संदीप अरोड़ा व जेसी नीरज अग्रवाल उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें