ग्लोबल एक्सिलेंस टीचर अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षाविद
जागरण संवाददाता, करनाल शिक्षकों के सम्मान में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने नया इतिहास रचा। एक ही मंच पर देश के विभिन्न राज्यों के महान शिक्षाविदों को गलोबल एक्सीलेंस टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल एजुकेशन डे प्रथम राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री मोलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन डिवेंचर होटल में किया।
जागरण संवाददाता, करनाल
शिक्षकों के सम्मान में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने नया इतिहास रचा। एक ही मंच पर देश के विभिन्न राज्यों के महान शिक्षाविदों को गलोबल एक्सीलेंस टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल एजुकेशन डे प्रथम राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री मोलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन डिवेंचर होटल में किया। इस अवसर पर मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड डॉ. तान्या प्रधान, मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश सत¨वद्र कौर, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्माण महासभा की राजनीतिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा शर्मा जांगिड, सेलिब्रिटी मॉडल अस्मिता गर्ग, गूगल ब्वाय कौटिल्य, फिल्म अभिनेत्री दिव्या चौहान, आल इंडिया अचीवर्स कांफ्रेंस के निदेशक अभिषेक बच्चन, अमित बिग बी, मॉडल संजीव डागर आदि सेलेब्रिटी चीफ गेस्ट के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर देशभर के शिक्षक एक मंच पर एकत्रित हुए। अतिथियों का स्वागत एवं मंच संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर डॉ. तान्य प्रधान ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं। शिक्षकों का सम्मान देश का सम्मान है। हमें गुरुजनों का स मान करना चाहिए। इस अवसर पर ग्लोबल एक्सिलेंस टीचर अवार्ड और ग्लोबल एक्सिलेंस अवार्ड से तेलंगाना से डॉ वाईएस रेड्डी, पी राजेंद्र प्रसाद, तमिलनाडु से डॉ. सुंदर श्याम दुबे, ओडीसा से बसंता कुमार सामल, कर्नाटक से डॉ. भारत भूषण, महाराष्ट्र से राजेंद्र ¨सह राज पुरोहित, बिहार से अंजना ¨सह, सुमन सोनी, मध्य प्रदेश से प्रेरणा परमार, प्रवीण खां, जम्मू कश्मीर से अजय कुमार, उत्तर प्रदेश से राज नंदिनी प्रधान को सम्मानित किया।