बिना अर्जी लगाए ही बन गई घर के बाहर सड़क
क्षेत्र के लोगों के मनों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्मृति छाई है।
यशपाल वर्मा, करनाल
क्षेत्र के लोगों के मनों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्मृति छाई है। रामनगर सब्जी मंडी के पास ताश खेल रहे बुजुर्गो ने पिछली सरकारों के मुकाबले मनोहर सरकार को बेहतर बताया है। पक्की सड़कें, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, ऑनलाइन प्रणाली और भर्तियों में पारदर्शिता क्षेत्र के लोगों में घर कर गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यालयों में बिना देरी काम, उच्चतर शिक्षा के लिए लड़कियों को कॉलेज दिए हैं। बीते पांच साल में विकास की गति पकड़ने वाले शहर के लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदार छवि का खुलकर बखान कर रहे हैं। सरकारी कार्यो की सराहना की
फोटो 52
प्रेम कॉलोनी निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि अर्से से विभिन्न सरकारों का शासन देख चुके हैं, लेकिन इस सरकार में विकास का पहिया थम नहीं रहा है। एक समय था जब लोगों को घर के बाहर गली पक्की करवाने के लिए दफ्तरों और नेताओं के चक्कर काटने पड़ते थे, बावजूद एक ईंट नहीं लग पाती थी। भाजपा सरकार ने बिना किसी अर्जी के लोगों के घरों के बाहर साफ सड़कें बना दी हैं। कार्यालयों में बुजुर्गों को नहीं करना पड़ता इंतजार
फोटो 53
तिलकराज ने बताया कि भाजपा सरकार जनता की अपनी सरकार है। प्रत्येक कार्यकर्ता आज मनोहर लाल है और वोट के लिए मुख्यमंत्री की ईमानदारी छवि ही काफी है। बिना पर्ची नौकरी मिलना और कार्यालयों में बुजुर्गों को बिना इंतजार काम होना इसका प्रमाण है। शहर में अंडरग्राउंड पाइप डलवा कर गंदगी को खत्म किया है और सुबह-शाम सड़कों पर सफाई हो रही है। अब प्रशासनिक अधिकारी भी गंभीर
फोटो 54
बालकृष्ण वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राज में प्रशासनिक अधिकारी भी गंभीर हैं। इससे पहले योजना सिरे चढ़ने में वर्षों बीत जाते थे और अधिकारी अपनी टेबल पर फाइल लटकाकर बैठे रहते थे। अधिकारियों ने अपने काम करने के तरीके को बदला है, जिससे जनता को सुविधा मिलने में देरी नहीं होती है। इसका सीधा श्रेय मुख्यमंत्री की नीतियों को जाता है। भाजपा का कुनबा मजबूत
फोटो 55
प्रेमनाथ बजाज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पांच साल के शासन में भाजपा कुनबा मजबूत हुआ है। दूसरी तरफ प्रदेश में विपक्ष का कुनबा छोटा होता जा रहा है। शहर के विकास के लिए भाजपा का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री की तर्ज पर गंभीर रहता है, जिसके चलते लोगों को स्ट्रीट लाइट और साफ सड़कें मिली हैं। मनोहर लाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का सपना
फोटो 56
ज्ञानचंद ने बताया कि प्रदेश को वर्षों बाद मजबूत मुख्यमंत्री मिला है जोकि दिन-रात प्रदेश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। करनाल के लिए मुख्यमंत्री ने विकास का पिटारा हमेशा खुला रखा है। साफ छवि के चलते क्षेत्र के लोग उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का सपना संजोय हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने पर शहर में व्यापार के रास्ते खुलेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा। मनोहर छवि के सामने विपक्ष कोसों दूर
फोटो 57
राधेश्याम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश की सूरत ही बदल डाली है। विकास कार्यों के दम पर मुख्यमंत्री का कद बढ़ा है और उनकी छवि के सामने विपक्ष कोसों दूर हो चुका है। जिले में शिक्षा के लिए अधिक दूरी तय करने वाली छात्राओं को घर के पास ही कॉलेज मिले हैं, जिससे छात्राओं को उच्चतर शिक्षा से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।