विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करनाल में टला बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक; ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

Published: Sun, 07 Sep 2025 11:29 AM (GMT+05:30)

करनाल के शामगढ़ में जीटी रोड पर एक ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। ट्रक में घी और तेल की ...और पढ़ें

फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक, बड़ा हादसा टला।
फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक, बड़ा हादसा टला।

HighLights

  1. करनाल में फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रक
  2. घी और तेल की पेटियां लदी थीं
  3. चालक घायल, अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, करनाल। जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप फ्लाईओवर से एक ट्रक नीचे सर्विस लाइन पर गिर गया, जिससे ट्रक पलट गया। इससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया क्योंकि नीचे कोई नहीं था।

ट्रक में घी व सरसों के तेल की पेटियां थी। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर सड़क के किनारे खड़ा किया।

सदर थाना जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि अंबाला निवासी चालक विवेक ट्रक में घी व सरसों के तेल की पेटियां भरकर दिल्ली जा रहा था। जब वह शाम गढ़ के समीप फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रक रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया।

चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, डबरी गांव के समीप एक कार चालक का भी संतुलन बिगड़ गया और उसकी कार धान के खेत में चली गई। उसे भी चोट नहीं लगी। उसके साथ एक पांच साल का बच्चा भी था।