विवाहिता को भगाने के आरोप में मामला दर्ज
गांव गुनियाना में पत्नी को भगाने का आरोप
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 08:20 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 08:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, निसिग : गांव गुनियाना में पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस के अनुसार युवक ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी शादी करनाल के एक गांव में हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी अचानक गांव के ही एक युवक के साथ कहीं चली गई, जिसको लेकर उन्होंने अपने तौर पर आसपास या रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि विवाहिता की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें