जिले को मिली नौ एंबुलेंस को किया रवाना
सविल सर्जन करनाल डा. रमेश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग पंचकूला मुख्यालय से मिली 9 नई एंबुलेंस टाटा विगर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरण संवाददाता, करनाल: सिविल सर्जन करनाल डा. रमेश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग पंचकूला मुख्यालय से मिली 9 नई एंबुलेंस टाटा विगर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यालय से मिली इन एंबुलेंस को आपात कालीन सेवाओं व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन व पासिग के बाद ही जनता को समर्पित किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण इस सेवा में विलंब हुआ है, लेकिन अब निश्चित ही स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी आएगी। जिले के अन्दर पहले से ही 19 एंबुलेंस कार्य कर रही है जिसमें से 9 एंबुलेंस बहुत पुरानी हो चुकी है। कंडम होने के कगार पर है। इसलिए जिले में कुल 20 एंबुलेंस सेवाएं देगी। डा. सरोज उप-सिविल सर्जन रेफरल ट्रांसपोर्ट ने कहा कि जिले में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कुल एंबुलेंस 20 हो गई है। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं ओर भी बेहतर हो पाएगी।