Move to Jagran APP

दोपहर को 7.8 एमएम बरसात से लुढ़का तापमान, उमस से मिली राहत

मौसम विभाग के मुताबिक आज छा सकते हैं बादल 19 व 20 जुलाई को तेज बरसात की संभावना

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 06:09 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 06:09 PM (IST)
दोपहर को 7.8 एमएम बरसात से लुढ़का तापमान, उमस से मिली राहत
दोपहर को 7.8 एमएम बरसात से लुढ़का तापमान, उमस से मिली राहत

जागरण संवाददाता, करनाल : तीन दिन से उमस व गर्मी से परेशान लोगों को वीरवार दोपहर को बरसात आने के बाद राहत मिली है। बरसात से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बरसात के बाद चली हवा से मौसम ठंडा हो गया। वीरवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 85 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को बढ़कर 97 फीसदी तक पहुंच गया। क्षेत्र में बरसात 7.8 एमएम दर्ज की गई है। हालांकि करीब एक घंटे के बाद मौसम फिर से साफ हो गया, लेकिन यह बरसात कहीं ना कहीं लोगों को राहत प्रदान जरूर गई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, लेकिन आंशिक बादल भी छा सकते हैं। बरसात की संभावना नहीं है। 18 जुलाई से क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इसके बाद 19 व 20 जुलाई को विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। यानि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी के साथ बरसात होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.