जागरण संवाददाता, करनाल : हरियाणा साइंस टेलेंट सर्च स्कॉलरशिप में जिले के 59 बच्चों का चयन हुआ है। इन्हें अब सरकार की तरफ से एक हजार रुपये प्रति माह स्कॉलरशिप मिलेगी। चयनित विद्यार्थियों को 11वीं व 12वीं कक्षा में साइंस संकाय लेना अनिवार्य है। अब वे हरियाणा या चंडीगढ़ के किसी भी स्कूल में दाखिला ले सकते हैं। एनटीएसई लेवल-1 के तहत हरियाणा साइंस टेलेंट सर्च स्कॉलरशिप की नवंबर-2019 परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। जो विद्यार्थी साइंस संकाय नहीं लेता है, उसे अंतिम सूची से बाहर माना जाएगा। डीईओ रविद्र चौधरी का कहना है कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि को भी बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके लिए हरियाणा साइंस टेलेंट सर्च स्कॉलरशिप के तहत जिले के 59 बच्चों का चयन हुआ है। बेहतर भविष्य के लिए सहयोग राशि का अहम योगदान रहेगा।
साइंस टेलेंट सर्च स्कॉलरशिप में जिले के 59 बच्चों का चयन
Author: JagranPublish Date: Tue, 20 Oct 2020 08:05 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2020 08:05 AM (IST)

जागरण संवाददाता करनाल हरियाणा साइंस टेलेंट सर्च स्कॉलरशिप में जिले के 59 बच्चों का चय
Edited By: Jagran
a