निरंकारी समागम के लिए करनाल में रुकेंगी 34 ट्रेनें, सत्संग जाना होगा आसान; चेक करें लिस्ट
उत्तरी रेलवे ने संत निरंकारी मंडल के 79वें वार्षिक समागम के लिए पानीपत के भोडवाल माजरी स्टेशन पर 34 ट्रेनों के दो मिनट के अस्थायी ठहराव को मंजूरी दी है।
-1791443083842_m.webp)
संत निरंकारी सत्संग भवन, करनाल (फाइल फोटो)
HighLights
निरंकारी समागम के लिए 34 ट्रेनों को अस्थायी ठहराव
भोडवाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव
हिमाचल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग अभी भी
जागरण संवाददाता, करनाल। संत निरंकारी मंडल के 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय संत समागम को लेकर रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। समागम 23 से 27 अक्टूबर तक पानीपत के समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर होगा। यह स्थल दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर भोडवाल माजरी स्टेशन से सटा हुआ है।
इसी कारण रेलवे ने समागम अवधि के दौरान 35 अप और 35 डाउन ट्रेनों का यहां पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का प्रस्ताव भेजा था। उत्तर रेलवे ने 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक 34 ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है।
हिमाचल एक्सप्रेस जो दिल्ली से सीधा पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र रुकते हुए हिमाचल में जाती है, श्रद्धालुओं की ओर से उसके ठहराव की भी मांग की गई है। इन 34 ट्रेनों में से अधिकांश का करनाल रेलवे स्टेशन पर पहले से ही ठहराव है।
करनाल के लिए कौन-कौन सी ट्रेनें महत्वपूर्ण
प्रस्तावित सूची में 15707 कटिहार-अमृतसर, 12471 स्वराज, 12473 सर्वोदय, 12217 संपर्क क्रांति, 12497 शान-ए-पंजाब, 12925 पश्चिम, 14507 दिल्ली-फाजिल्का, 12715 सचखंड, 12057 जनशताब्दी, 20433 जम्मू मेल, 18101 टाटा-जम्मू, 12413 गालताधाम पूजा, 12445 उत्तर संपर्क क्रांति, 12449 गोवा संपर्क क्रांति, 11057 मुंबई-अमृतसर, 12919 मालवा, 11077 झेलम, 12311 नेताजी, 22455 कालका एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
ये सभी ट्रेनें करनाल स्टेशन पर रुकती हैं। करनाल के यात्री इन ट्रेनों से सीधे टिकट लेकर भोडवाल माजरी उतरकर समागम स्थल तक पैदल जा सकेंगे।
संत निरंकारी मंडल ी ओर से उठाई गई थी मांग
यह उठाई मंडल ने मांग संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंद्र सुखीजा के अनुसार उत्तर रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रैफिक मैनेजर को अति आवश्यक पत्र लिखा है। जिसमें समागम 79 में कहा गया है कि 35 ट्रेनों में से हिमाचल एक्सप्रेस का ठहराव अभी नहीं मिला है। मंडल का तर्क है कि यह ट्रेन हिमाचल क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
14054 डाउन हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली से आते हुए रात करीब 2 बजे करनाल पहुंचती है, जबकि 14053 अप ट्रेन दिल्ली जाते हुए रात 1:30 बजे करनाल में रुकती है। ठहराव नहीं हुआ तो हिमाचल और करनाल के हजारों श्रद्धालुओं को रात में करनाल या पानीपत उतरकर सड़क मार्ग से समालखा जाना पड़ेगा।
दो मिनट के ठहराव की मांग मंडल ने 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक हिमाचल एक्सप्रेस को भी भोडवाल माजरी में 2 मिनट का अस्थायी ठहराव देने की मांग की है। साथ ही दिल्ली मंडल के डीआरएम को भी पत्र की प्रति भेजी गई है।
