मौसम ने बदली करवट, 25 मीटर दर्ज की गई धुंध में दृश्यता
जागरण संवाददाता, करनाल: सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई। शनिवार को छाई धुंध के कारण ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। अब तक महज पांच से छह बार ही धुंध हुई है। धुंध में दृश्यता 25 से 30 मीटर दर्ज की गई।
जागरण संवाददाता, करनाल: सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई। शनिवार को छाई धुंध के कारण ठंड का ज्यादा अहसास हुआ। अब तक महज पांच से छह बार ही धुंध हुई है। धुंध में दृश्यता 25 से 30 मीटर दर्ज की गई। जनवरी माह में धुंध नहीं पड़ने से लग रहा था कि इस बार अच्छा मौसम निकला है, लेकिन एक फरवरी को ही धुंध का फिर से आगाज हो गया। जिस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले साल की तुलना में इस बार धुंध कम गिरी है। जिसका क्रॉप को भी फायदा हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया। 9.0 डिग्री तक पहुंच गया। धुंध के कारण ठंड का अहसास हुआ। हवा 2.8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई जो शाम को घटकर 87 फीसदी रह गई। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में फिर से धुंध छा सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जिस प्रकार से मौसम ने यूटर्न लिया है उससे अनुमान लगाया जा रहा है ठंड लंबी चलेगी। 20 फरवरी तक अच्छा मौसम बना रहेगा। जिससे गेहूं की फसल को भी फायदा रहेगा।