हरियाणा के 20 वर्षीय युवक ने UK में फंदा लगाकर दी जान, परिवार ने 17 लाख का कर्ज लेकर भेजा था विदेश
धमनहेड़ी के 20 वर्षीय कमलजीत ने यूके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, वह तीन महीने पहले ही 17 लाख ...और पढ़ें
-1792430448500_m.webp)
यूके में 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान।
HighLights
धमनहेड़ी के 20 वर्षीय कमलजीत ने यूके में आत्महत्या की।
परिवार ने 17 लाख का कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था।
परिजनों ने सरकार से शव भारत लाने की मदद मांगी।
संवाद सहयोगी, इंद्री। धमनहेड़ी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय कमलजीत ने यूके में फंदा लगाकर जान दे दी। वह 3 महीने पहले ही यूके गया था। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक सब स्वजन को भी नहीं पता चला है।
परिवार के लोगों ने 17 लाख रुपये कर्ज उठाकर उसे विदेश भेजा था बेटे की मौत की सूचना पर स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव भारत लाने में मदद की जाए।
स्वजन के अनुसार 5 अक्टूबर को कमलजीत का जन्मदिन था उन्होंने धूमधाम से उसका जन्मदिन मनाया था और फरवरी माह में उसकी बहन की शादी भी होनी है घर में खुशियों का माहौल था ।
उन्हें रविवार को सूचना मिलेगी कमलजीत ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। हर रोज उनकी कमलजीत से बात होती थी। उसने कभी कोई परेशानी उन्हें नहीं बताई उसे जो काम मिलता था वह कर लेता था। वह 12वीं कक्षा पास था।
